कुकडेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के चलते महिलाओं द्वारा भोलेश्वर को प्रसन्न करने के लिए नाना प्रकार से धर्म आराधना का क्रम जारी है।इसी कड़ी में रविवार को भोलेश्वर के चौरासी मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग पोरवाल समाज महिला मंडल द्वारा बनाकर रुद्राभिषेक किया गया। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के पावन परिसर में सभी महिलाओं ने शिव पार्वती की पुजा अर्चना की।