BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 11:56 am
KHABAR : धाराजी से चापडा तक जय शिव महिला कावड़ का आयोजन, पुंजापुरा में विधायक ने किया महिला कावड़ यात्रा का स्वागत, पढे़ रवि पाटीदार की खबर 

Share On:-

बागली। जय शिव महिला कावड़ यात्रा समिति द्वारा प्रतिवर्ष सावन महीने में धाराजी से चापड़ा तक पैदल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष भी 27 जुलाई शुक्रवार की सुबह बागली के धाराजी घाट से मां नर्मदा का जल भर कर पूजा अर्चना कर महिलाओं द्वारा यात्रा प्रारंभ की गई, रविवार की शाम को यात्रा चापडा पहुंची। 


आपको बता दें विगत 15 वर्षों से यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।नगर एवं क्षेत्र की सुख शांति की कामना को लेकर उक्त यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें लगभग 30 से अधिक गांव की महिलाएं सम्मिलित होती है।


इस वर्ष भी 700 से अधिक महिलाएं कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुई।यात्रा के दौरान जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। पुंजापुरा में महिला कावड़ यात्रा का विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही विधायक की ओर से सभी महिलाओं को खिचड़ी का वितरण किया गया। यात्रा चापड़ा पहुंची जहां पर बागली रोड पर शिव सेवा समिति के सदस्य एवं सभी क्षेत्र वासियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं यात्रा ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान नगर बम भोले के नारों से गूंज उठा चारों तरफ महादेव के जयकारों की गूंज गुंज रही थी। सोमवार सुबह ऋण मुक्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया। नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE