BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 2:21 pm
KHABAR : हेल्प फ्रोम हार्ट संस्था ने गरीब बच्चों को बाँटी निःशुल्क पाठ्य सामग्री, पढ़ाने के लिए की शिक्षक व्यवस्था, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर    

Share On:-

नीमच। शहर की एक संस्था गरीब और बेसहारा बच्चों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा शहर की गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संस्था हेल्प फ्रोम हार्ट गरीब बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित कर, बच्चो के लिए शिक्षा की राह सुगम बनाने का पुनीत कार्य कर रही है। अब तक कई गरीब बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की जा चुकी है। ताकि गरीब बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक कमजोरी बाध्य नहीं बने।  
अभी जिस प्रकार की शिक्षा व्यवस्था है और जो कमरतोड महंगाई है, इसके कारण वर्तमान में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा एक सपने जैसा है। जहां किताबों के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं गरीब बस्ती के निवासी अपने बच्चों को स्कूल मे दाखिला नहीं दिला पाते है। ऐसे मे शहर की इन बस्तियों में रहने वाले बच्चों में शिक्षा का दीप जलाने के लिए हेल्प फ्रोम हार्ट संस्था आगे आई और स्थानीय चौकन्ना बालाजी मंदिर के पीछे झुग्गी झोपड़ी में रहकर बच्चों के खिलौने बेचने वाले परिवार के बच्चों को ना सिर्फ मुफ्त कॉपी, किताब, पेंसिल वितरित की बल्कि अब इन बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक की भी व्यवस्था भी की है। 
अवसर था संस्था सदस्य भानुप्रिया बैरागी के पुत्र के जन्मदिवस का। इस दौरान निःशुल्क पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों के परिजनों ने भी कहा कि अब पढ़ाई में गरीबी आड़े नहीं आएगी। वहीं इस दौरान मौजूद भाजपा नेता मेहर सिंह जाट ने संस्था के इस कदम की सराहना की। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने छायादार पेड़ भी लगाए और प्रकृति का महात्व बताते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। 
इस अवसर पर भानुप्रिया बैरागी, अनीता सेन, हेमंत रावल, लखन राव शिंदे, खुशबु अठवानी, सत्यनारायण रावत सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE