BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 2:45 pm
KHABAR : महाकालेश्वर दर्शन यात्रा, सावन के चतुर्थ सोमवार को 1800 श्रद्धालुओं को कराएंगे महाकालेश्वर दर्शन, प्रभु राठौड़ परिवार का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। सावन एवं अधिक मास में रतलाम शहर से उज्जैन महाकालेश्वर तीर्थ की यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तीर्थ यात्रा के चौथे सोमवार को 1800 यात्री महाकालेश्वर दर्शन के लिए रतलाम से रवाना हुए हैं। इस निशुल्क यात्रा का बीड़ा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ और उनके परिवार ने उठाया है। जिसके प्रथम चरण में 1000, दूसरे एवं तीसरे चरण में 1500-1500 यात्रियों को उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन का लाभ मिला था। वहीं, यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए चौथे सोमवार को 1800 तीर्थ यात्रियों को महाकालेश्वर दर्शन के लिए रवाना किया गया है ।


अधिक मास में भी महाकालेश्वर निशुल्क यात्रा प्रत्येक सोमवार को जारी रहेगी जिसके लिए रतलाम शहर वासी अपना पंजीयन महाकालेश्वर यात्रा कार्यालय 100 ,शास्त्री नगर पर निशुल्क करवा सकते है। यात्रा पंजीयन के लिए शहरवासी आधार कार्ड एवं वोटर आईडी की फोटो कॉपी के साथ 2 फोटो लेकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार, फलाहार व सात्विक भोजन की व्यवस्था निशुल्क है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार ने शहर के समस्त राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों व सर्व समाज को यात्रा से जुड़ने एवं धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE