BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 3:18 pm
KHABAR : रतलाम प्रेस क्लब का उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार समारोह, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट के पत्रकारों को मिला उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार, दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में आयोजित हुआ भव्य पत्रकारिता पुरस्कार, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। आज उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए अलग-अलग क्षेत्र के पत्रकारों को पूर्व पत्रकारों की स्मृति में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया के तीन -तीन पत्रकारों एवं एक फोटो जर्नलिस्ट को उत्कृष्ट पत्रकारिता शिल्ड के साथ नगद ₹11000 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शहर विधायक चेतन्य काश्यप कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, डीआईजी रतलाम रेंज मनोज सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा मौजूद रहे और पुरस्कार प्राप्त करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया। वहीं, इस समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए 8 पत्रकारों को भी उत्कृष्ट पत्रकारिता शील्ड से सम्मानित किया गया।


इस मौके पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि रतलाम पहला स्थान है जहां प्रेस क्लब चिंतन भी करता है और अपने साथियों का सम्मान भी करता है। यह अभिनव प्रयास है। क्योंकि युवा पत्रकारों को जो अवार्ड मिलें हैं, उनका नाम दिवंगत साथियों की स्मृति में है। कम से कम साल में एक बार हम उनकी स्मृतियों और उनकी मेहनत का भी सम्मान करेंगे।डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मेरे 30 साल के पुलिस सेवा अनुभव में रतलाम की पत्रकारिता सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि रतलाम के पत्रकारों में जिम्मेदारी और समाज के प्रति कर्तव्यों का भाव है। महज 4 महीनों में ही काफी नजदीकी महसूस करता हूं।


स्व. सुशील नागर स्मृति पुरस्कार आरिफ कुरैशी, स्व. सुरेश पंड्या स्मृति पुरस्कार जितेंद्र श्रीवास्तव, स्व. प्रकाश उपाध्याय स्मृति पुरस्कार अदिति मिश्रा ,इलेक्ट्रानिक मीडिया - स्व. प्रकाश खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार यशवंत सिंह राठौर, स्व. गोपाल सिंह कुशवाह स्मृति पुरस्कार चंद्रशेखर सोलंकी, स्व. रमेश ललवानी स्मृति पुरस्कार सुधीर जैन ,डिजिटल मीडिया- स्व. रमाकांत शुक्ल स्मृति पुरस्कार हेमंत भट्ट, स्व. चांद शर्मा स्मृति पुरस्कार असीमराज पांडे, स्व. अशोक डोसी स्मृति पुरस्कार दिव्यराज सिंह राठौर, फोटोग्राफी स्व. गजानन शर्मा मॉय डियर स्मृति पुरस्कार चिंटू मेहता।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE