BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 3:33 pm
KHABAR : वाल्मीकि समाज को एकजुटता के साथ अपने हक और अधिकारों के लिए तैयार रहना होगा, पचेरवाल कर्मचारी संघ की ओर से महापंचायत का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। अब समय आ गया है जब हमको अपने हक और अधिकारों को लेने के लिए एकजुट होना होगा। इसमें हमारे समाज के लोगों को राजनैतिक पार्टियों को टिकट देना चाहिए। अब टिकट नही तो वोट नही का रास्ता अपनाना होगा। यह बात राजस्थान से आए पूर्व सांसद गोपाल पचेरवाल ने वाल्मीकि समाज की महापंचायत में कही। बालभवन में रविवार को वाल्मीकि समाज अधिकारी कर्मचारी संघ की ओर से महापंचायत का आयोजन हुआ।


इसमें 11 राज्यों से वाल्मीकि समाज के 60 संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलकिशोर कोड़े ने कहा कि सरकार को समाज में सूदखोरी की समस्या को खत्म करने के लिए वित्तीय संस्थाओं से बिना ब्याज के मदद देने की स्कीम शुरु करना चाहिए। इसके अलावा समाज के बच्चों के लिए घरों के पास आंगनवाड़ी और प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था करना चाहिए, जिससे बच्चों को शिक्षा मिल सके और पढ़े लिखे युवकों के लिए रोजगार के अवसर अलग से मिलने चाहिए।


कार्यक्रम में संचालन करते हुए वाल्मीकि समाज अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा कि समाज में पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी में आरक्षण मिलना चाहिए और पढ़ने वाले बच्चों के लिए शैक्षणिक संस्थानों में छात्रावास की सुविधा मिलना चाहिए। इसके साथ ही व्यवसाय के लिए भी सरकार को मदद करना चाहिए। इस अवसर पर अशोक वाल्मीकी, गुड्डू वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE