इंदौर। उज्जैन में सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए एकलव्य सिंह गौड़ हिंद रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर से 400 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर रवाना हुए। दरअसल शनिवार को वर्ग विशेष के युवकों ने महाकाल बाबा की सवारी नहीं निकालने देने की धमकी दी थी। जिसके बाद एकलव्य सवारी में शामिल होने इंदौर से रवाना हुए।
हिन्द रक्षक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य लक्ष्मण सिंह गौड़ ने बताया कि उज्जैन में लगातार सनातन धर्म के खिलाफ विषैली जिहादी मानसिकता वालों द्वारा जहर उगला जा रहा है। उसके प्रतिकार के लिए हिंद रक्षक कार्यकर्ता साथी उज्जैन जा रहे हैं। कुछ लोग सवारी न निकालने की खुले आम धमकी दे रहे हैं ये सामान्य घटना नही है। सम्पूर्ण सनातन धर्म को सोचना चाहिए कि यह जिहादी किस प्रकार से योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। इनकी हरकतों का सनातन धर्म को मजबूती से प्रतिकार करना चाहिए। गौड़ ने कहा कि इसी घटना के विरोध में हिंद रक्षक के साथी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आज सोमवार को राज मोहल्ला चौराहे से बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने उज्जैन जा रहे हैं।