बागली। जनपद शिक्षा केन्द्र में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत एलीमको (उज्जैन) के सहयोग से आयोजित दिव्यांग मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से में विधायक प्रतिनिधि कमल यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष आरती विपिन शिवहरे, स्कूल प्राचार्य अयूब खान एवं बीआरसी अय्यूब खान बनारसी की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा शिविर में दिव्यांग बच्चों का प्रशिक्षण किया गया। शिविर में कुल 243 दिव्यांग स्कूली बच्चों का प्रशिक्षण किया गया। जिसमें सर्वाधिक 82 अस्थिबाधित बच्चों के लिए उपकरणों की अनुसंशा की गई।