BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 7:14 pm
KHABAR : निरंतर प्रयास से जीता जा सकता है लक्ष्य एवं इंक्वास अवार्ड, जिला चिकित्सालय के ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय बड़वानी में मरीजो के उपचार एवं जांच के लिये अनेक सुविधाए दी गई है। जिला चिकित्सालय में संसाधनो की कमी नहीं है, पर्याप्त सुविधाए शासन द्वारा प्रदत्त है। अगर जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी अपने दायित्वों को समझे और प्रयास करें तो जिला चिकित्सालय बड़वानी को राज्य शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानको के मापदण्डो (इंक्वास) को पूर्ण कर अवार्ड जीत सकते है। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने सोमवार को जिला चिकित्सालय के ट्रेनिंग सेंटर बड़वानी में आयोजित बैठक के दौरान उक्त बाते स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों से कही। इस दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय एवं महिला जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को कहा कि उन सभी में बेहतर कार्य करने की क्षमता है, बस उन्हे अब अपनी क्षमताओं को पहचानना है। इस दौरान कलेक्टर ने जिला चिकित्सायल के विभिन्न वार्डाे में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए वार्ड के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि उन्हे निर्धारित चेक लिस्ट को देखना होगा और जहां कमी है उसे पूरा करने का प्रयास करना होगा। हर दो दिन में चेक लिस्ट की जांच करे एवं कमी को पूरा करे तभी अवार्ड जीता जा सकता है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे, डॉ. मनोज खन्ना सहित जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डाे के पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE