BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2026, 10:36 am
KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर, बदलाव यात्रा के साथ कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार एवं पुनर्निर्माण अभियान के तहत रतलाम संभाग (रतलाम, मंदसौर एवं नीमच) का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सह-प्रभारी प्रवीण झा एवं प्रकोष्ठ प्रभारी अखिलेशपति त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में निकाली गई बदलाव यात्रा एवं पैदल मार्च से हुई। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता एवं सम्मेलन में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी का संगठन प्रदेश के 55 जिलों में मजबूत हुआ है तथा अगले तीन माह में विधानसभा और वार्ड स्तर तक समितियों का गठन किया जाएगा। वहीं अखिलेशपति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आम आदमी पार्टी के मॉडल को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश सह-प्रभारी प्रवीण झा ने बूथ स्तर तक संगठन सुदृढ़ करने की कार्ययोजना साझा की। प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने संगठन की मजबूती को सफलता की कुंजी बताते हुए “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” अभियान पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सूत्रधार प्रदेश उपाध्यक्ष (रतलाम संभाग) नवीन अग्रवाल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE