पोलायकलां। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाजापुर सहित जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों, शासकीय कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
सांदीपनि विद्यालय पोलाय कला व हिमालेश्वर महादेव मंदिर कार्यक्रमों में विधालय के प्रचार्य राजेश शर्मा पार्षद नरेन्द्र मण्डलोई पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश चौधरी भाजपा मंडल महामंत्री देवराज कामलिया उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं निरोगी रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखता है।
योग दिवस पर उपस्थित लोगों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं आत्मविश्वास की प्रेरणा देते हैं।
योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा बताया कि नियमित योग करने से शरीर की अनेक बीमारियां दूर होती हैं और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाजापुर जिले भर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पोलायकलां के सांदीपनी विद्यालय व हिमालेश्वर महादेव मंदिर पर लोगों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और नियमित योग करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग से शरीर की अनेक बीमारियां दूर होती हैं और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है।