BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 7:30 pm
KHABAR : जिला मुख्यालय पर परम्परागत तरीके से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे अतिथि, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस परम्परागत तरीके से मनाया जायेगा । जिला मुख्यालय पर होने वाले मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा ली जायेगी । मुख्य समारोह डी आर पी लाईन बड़वानी पर होगा । स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियो एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग की अध्यक्षता एवं सहित समस्त विभागो के जिला अधिकारियो की उपस्थिति में सम्पन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह के पूर्व सभी शैक्षणिक संस्थाओं में झण्डा वंदन हो जाये। तत्पश्चात् प्रभातफेरी के रूप में बच्चो को मुख्य समारोह स्थल पर प्रातः 8.30 बजे लायेगी। स्थानीय विजय स्तम्भ पर सामूहिक रूप से शहीदो की स्मृति में पुष्प अपर्ण कार्यक्रम नगरपालिका द्वारा प्रातः 7 बजे किया जायेगा। शासकीय कार्यालयो, शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक भवनो पर प्रमाणित साईज के राष्ट्रीय ध्वज संस्था प्रमुख प्रातः 7.30 बजे तक फहरायेंगे। इसी प्रकार जिला कलेक्टरेट में झण्डावंदन प्रातः 8 बजे किया जायेगा। बैठक में बताया कि मुख्य कार्यक्रम में पुलिस, होमगार्ड, वन, एन.सी.सी. सीनियर एवं जूनियर, स्काउट गाईड की संयुक्त परेड आयोजित की जायेगी तथा शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक पी.टी. प्रदर्शन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मियो एवं आम नागरिको द्वारा आदर्श प्रस्तुत करने पर उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र दिये जायेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमो में प्रथम आये दलो को भी मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। बैठक में कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोद, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे सहित विभिन्न विभागों के जिलाअधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE