BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 7:30 pm
KHABAR : गनी मोहम्मद नीलगर उच्च श्रेणी लिपिक पद से हुए सेवानिवृत, स्टॉप सहित मित्रों और परिजनों ने दी बधाई, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। वर्षो पूर्व कस्बे में देशी दवाओं से अचूक उपचार के लिए ख्यातनाम रहे कासम नीलगर के नेक सुपुत्र गनी मोहम्मद नीलगर विद्युत विभाग में 40 वर्षो से अधिक समय की निष्पक्ष एवं निष्कलंक सेवाऐं देने के बाद सोमवार को सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचित मित्रों तथा परिजनों ने उन्हें दिल से बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गनी मोहम्मद नीलगर विद्युत केंद्र झांतला में उच्च श्रेणी लिपिक पद पर कार्यरत थे। जिन्होंने 40 वर्ष 5 माह के सेवाकाल को पूर्ण करते हुए 31 जुलाई को सेवा निवृत्ति प्राप्त की है। इससे पूर्व कनिष्ठ यंत्री हुकुमसिंह पाटीदार ने सेवा निवृत्ति से संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण किया। तत्पश्चात सभी कर्मचारियों ने पुष्पहार पहनाकर उनके मौजूदा कार्यस्थल झांतला से विदा किया।
गनी मोहम्मद नीलगर के लंबे सेवा काल में निष्पक्ष, निर्विवाद, निष्कलंक सेवा निवृत होने पर सिंगोली विद्युत वितरण केंद्र पर पदस्थ कनिष्ठ अभियंता हुकुम सिंह पाटीदार, लाइनमैन  भंवरलाल शर्मा, कैलाशचंद्र शर्मा, सतीश नागदा पेंशनर, और कमल राजपूत सहित अन्य अधिकारियों, साथी कर्मचारियों, स्नेहीजनों ओर परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बता दें कि गनी मोहम्मद नीलगर निहायत सरल और खुश मिजाजी रहे, जिन्होंने विभागीय उपभोक्ताओं के बीच हमेशा मुस्कुराते हुए सदव्यवहार किया। ग्राहक उनके मिजाज और कार्यशैली के कायल थे। बात बात में अक्सर जोक्स शामिल करना उनकी आदतों में शुमार रहा। लोग जब भी उनसे मिलते है अनायास ही उनके चेहरे पर मुस्कान झलकने लगती है।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE