BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 7:33 pm
BIG NEWS : श्री किलेश्वर महादेव ने लिया बाबा अमरनाथ का रूप, दर्शन के लिए उमड़े भक्त, सावन मास के चौथे सोमवार को समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के महाकाल के नाम से दूर-दूर तक प्रसिद्ध श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर सावन मास के दौरान भक्तों का मेला लगा हुआ है। चमत्कारिक शिवलिंग के दर्शन के लिए भक्त् उमड रहे हैं। शुभ योग में भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 31 जुलाई को सावन के चौथे सोमवार को श्री किलेश्वर महादेव में बाबा अमरनाथ के दर्शन हुए। बाबा अमरनाथ जैसा आकर्षक श्रृंगार किया गया और सुबह से लेकर देर रात तक बाबा अमरनाथ के दिव्य लोक को देखने के लिए भक्त उमडते रहे। प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने दिव्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
ऐतिहासिक श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में सावन मास का अलग ही महत्व है। सामान्य दिनों की तुलना में बहुत ज्यादा भीड उमडती है। हर सोमवार को अलग-अलग श्रृंगार किया जा रहा है। इसी कड़ी में चौथे सोमवार को श्री किलेश्वर महादेव को बाबा अमरनाथ का रूप दिया गया। दिव्य शिविलिंग और बर्फानी बाबा जैसे उद्दभूत नजारें की अनुभूति होकर हर भक्तों का मन प्रफुल्लित हो उठा। भगवान भोलेनाथ की जल, गुड़, अक्षत, बेलपत्र और भांग धतुरा अर्पित कर विधिविधान से पूजा अर्चना का दौर सावन मास में जारी है। इस वर्ष 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह अधिक मास के कारण 31 अगस्त को समाप्त होगा। माह में कुल आठ सोमवार के व्रत होंगे। इस वर्ष सावन के हर सोमवार को खास योग बन रहे हैं। सावन मास के दौरान श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं दूसरी और आकर्षक विद्वयुत साज सज्जा से शाम ढलते ही मंदिर परिसर दुधिया रोशनी से जगमगा हो उठता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE