BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 8:26 pm
JOB : रोजगार मेला बना युवाओं के लिए मददगार, एक दिन में लगभग 350 युवाओं को मिली नौकरी, खुशी से खिल उठे चेहरे, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रायवेट कंपनियों में युवाओं को नौकरी दिलाने के लिये लगातार रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं। इन रोजगार मेलों को युवाओं का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।

उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि इस सिलसिले में आज जिला रोजगार कार्यालय में संपन्न हुई रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी संख्या आयी। यह रोजगार मेला युवाओं के लिये बड़ा मददगार बना। इस रोजगार मेले में 537 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। इसमें से लगभग 350 युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने की कार्यवाही की गई। मेले में निजी क्षेत्र की 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन किया। आज युवाओं का प्रारंभिक रूप चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव,पेकेजिंग, मार्केटिंग, सुरक्षा गार्ड, टीम लीडर, टेलीकॉलर, रिशेप्शन, बीमा सलाहकार, ट्रेनी, हेल्पर आदि पदों के लिए किया गया। मेले में मुख्य रूप से एसडीकन्सल्टेंट द्वारा 43, जस्ट डायल द्वारा 25, एल आई सी द्वारा 14, शेफाली बिजनेस द्वारा 20, क्रिसेंदु इंटरप्रसेस द्वारा 06, मेन पॉवर सॉल्यूशन द्वारा 21, ओसियन मोटर्स द्वारा 17, फ्यूचर लैंडमार्क द्वारा 18, डॉ रेड्डी फाउंडेशन द्वारा 37, आरोहन फाइनेंस द्वारा 90, ऑउट सोर्स कंपनी द्वारा 42 तथा भारती एयरटेल द्वारा 10 युवाओं का चयन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE