BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 11:10 am
REPORT : 2 अगस्‍त को सभी मतदान केन्‍द्रों में फोटो निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जायेगा, नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन करने के लिये लगाएंगे चार विशेष कैम्‍प, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन ने कहा कि 2 अगस्‍त 2023 को जिले के सभी मतदान केन्‍द्रों में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जायेगा। प्रकाशित निर्वाचक नामावली के लिये दावे आपत्ति 31 अगस्‍त 2023 तक प्राप्‍त किये जा सकेंगे। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण 2023 की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर मीशा सिंह सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और संशोधन करने के लिये विशेष कैम्‍पों का आयोजन किया जायेगा। यह कैम्‍प 12 अगस्‍त दिन शनिवार, 13 अगस्‍त दिन रविवार, 19 अगस्‍त दिन शनिवार और 20 अगस्‍त दिन रविवार को आयोजित किये जायेंगे। उन्‍होनें बताया कि आयोजित कैम्‍प के दिन बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्‍द्रों पर उपस्थित रहकर आवेदकों के नाम जोड़ने, हटाने एवं संधोशन हेतु आवेदन प्राप्‍त कर कार्यवाही करेंगे। आयोजित कैम्‍पों में प्राप्‍त दावे/आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्‍बर 2023 तक किया जायेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्‍टूबर 2023 को किया जायेगा।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र पाटन, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्‍तर और सिहोरा में मतदान केन्‍द्रों की वृद्धि/कमी नहीं हुई है। इसी प्रकार से जबलपुर केंट में 3 मतदान केन्‍द्रों की वृद्धि और 6 मतदान केन्‍द्रों की कमी, जबलपुर पश्चिम में 5 मतदान केन्‍द्रों की वृद्धि और 9 मतदान केन्‍द्रों की कमी, पनागर में 4 मतदान केन्‍द्रों की वृद्धि हुई है। विधानसभावार मतदान केन्‍द्रों की संख्‍या पाटन में 303, बरगी में 286, जबलपुर पूर्व में 224, जबलपुर उत्‍तर में 240, जबलपुर केंट में 213, जबलपुर पश्चिम में 272, पनागर में 310 और सिहोरा में 282 हो गई है। उन्‍होनें बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिये सेक्‍टर अधिकारी नियुक्‍त किये गयें है। जिसमें पाटन में 25, बरगी में 29, जबलपुर पूर्व में 14, जबलपुर उत्‍तर में 13, केंट में 14, जबलपुर पश्चिम में 17, पनागर में 27 और सिहोरा में 30 सेक्‍टर अधिकारी नियुक्‍त किये गये है।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के प्रत्‍येक मतदान केन्‍द्र हेतु नियुक्‍त बूथ लेवल आफिसर को उसके मतदान केन्‍द्र की एकीकृत नामावली उपलब्‍ध कराई गई है। बूथ लेवल अधिकारी निर्धारित अवधि में दावे/आपत्ति प्राप्‍त करेंगे। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु इस प्रारूप नामावली का 3 अगस्‍त से 10 अगस्‍त के बीच सेक्‍टर ऑफिसर द्वारा मतदान केन्‍द्रों पर बीएलओ की उपस्थिति में वाचन कराया जायेगा। निर्वाचक नामावली का वाचन किये जाने के दौरान उस क्षेत्र के ज्‍यादा से ज्‍यादा मतदाता उपस्थित रहें, इस हेतु व्‍यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्‍होनें बताया कि मतदान केन्‍द्रों में 5 जनवरी 2023 से आज तक निरसित किये गये मतदाताओं के संबंध में सेक्‍टर ऑफिसर के माध्‍यम से सत्‍यापन कराया जायेगा। यदि किसी मतदाता का नाम त्रृटिवश निरसित हो गया है तो इस संबंध में पूर्ण परीक्षण उपरांत नाम जोड़ने की कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार सुमन ने राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्‍त बीएलए के फार्म निर्धारित फॉर्मेट में भरकर हस्‍ताक्षर सहित प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये हैं। जिससे बीएलए की पहचान करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्‍होनें बताया कि बीएलए को फार्म कलेक्‍टर कार्यालय या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करना होगा। बीएलए की नियुक्ति का सत्‍यापन बीएलओ के द्वारा किया जायेगा। उन्‍होनें बताया कि बीएलए सभी मतदान केन्‍द्रों के लिये नियुक्ति किये जा सकेंगे। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में मतदाता जागरूकता की समीक्षा की। उन्‍होनें विधानसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये मतदाता जागरूकता का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। जिससे आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। उन्‍होनें बताया कि मतदाता सूची में जिन परिवारों में छ से अधिक मतदाता है, उन परिवारों के मतदाताओं की पहचान अनिवार्य रूप से कर लिया जाये। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE