शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम खरदोन कला में कावड़ यात्रा बड़ी धूमधाम से और संस्कार के साथ निकाली गई। कांवड़ यात्रा में खरगोन कला के सभी नागरिक मौजूद रहे । बड़ी संख्या में जन सैलाब उपस्थित रहा। कावड़ की पूजा अर्चना की गई और कावड़ यात्रा निकाली गई । कावड़ यात्रा में भगवान महाकाल राजा के भजनों पर लोग थिरकते नजर आए और साथ ही महाकाल राजा की जय का घोष होता रहा। जनपद प्रतिनिधि विष्णु गुरु ने बताया कि कावड़ यात्रा में जहां पुरुष वर्ग उपस्थित रहा वहीं मातृशक्ति ने भी अपना योगदान देकर कावड़ यात्रा को सफल बनाया। किशोरियों ने और महिलाओं ने हर हर महादेव के नारे लगाकर पूरा माहौल भक्ति में कर दिया। गुरु ने फिर कहा कि मैं महाकाल राजा के सामने गुहार लगाता हूं कि ग्राम खरदोन कला के निवासियों को और साथ ही सकल विश्व को सुख समृद्धि प्रदान करें।