BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 11:31 am
NEWS : निमार्णाधीन मकान की छत जेसीबी से ढहा जानलेवा हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के अशोक नगर में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान की छत को गिराने व मकान पर कब्जा करने की बात को लेकर चार लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि रविवार को शहर के अशोक नगर ईलाके में मकान पर कब्जा करने व अवैध निर्माण करने की बात को लेकर हुए झगड़े में चार लोगों पर जानलेवा हमला करने व निर्माणाधीन मकान की छत को गिराने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार विवादित भूमि पर राजस्व अपील अधिकारी द्वारा यथास्थिति कायम रखने एवं उपखंड न्यायालय द्वारा निषेधाज्ञा जारी की गई थी।
शनिवार को अशोक नगर निवासी लाड देवी पत्नी रतनलाल माली द्वारा मकान पर निमार्ण करते समय उसके व उसके परिवारजनों पर दोपहर कई लोगो ने धारदार हथियार लेकर व मुंह पर रूमाल बांध कर व तलवारे डण्डे लहराते हुए उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके परिवार जनों को जान से मारने की नियत से मारपिट करते रहे। हमलावरो द्वारा प्राईवेट जेसीबी बुलाकर निर्माणाधीन मकान को नीचे गिरा दिया गया। 
लाड देवी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। मामले की गंम्भीरता को देखते हुए एएसपी बुगलाल मीणा एवं डीएसपी चित्तौड़गढ़ बुद्धराज टांक के निर्देशानुसार थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पुलिस निरीक्षक के सुपरविजन में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में गहनता से अनुसंधान किया जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
पुलिस जांच में अशोक नगर में निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से ढहाकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी उपरला पाड़ा हरिजन बस्ती चितौड़गढ़ निवासी विशाल पुत्र इन्द्रमल लोट, उपरलापाड़ा गांधीचौक चितौड़गढ़ निवासी संदीप उर्फ आशु पुत्र कपरेश खोकर, गांधीनगर चितौडगढ़ निवासी प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश लौहार व बादल पुत्र हीरालाल सोनी एवं सिंचाई नगर कॉलोनी चितौड़गढ़ निवासी सुनिल पुत्र रतनलाल सरगरा को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ तफ्तीश की जा रही है। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल बरामद की गई है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी हो अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE