BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 11:36 am
NEWS : जेके सिमेन्ट फैक्ट्री निम्बाहेडा से लोहे की एंन्गल चोरी के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार, 2 क्विंटल से अधिक वजनी लोहे की एंगल बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने निम्बाहेड़ा के जे के सीमेंट प्लांट से लोहे के 2 क्विंटल से अधिक वजनी एंगल चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया लोहे का माल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि रविवार जेके सिमेन्ट माईन्स निम्बाहेडा के सिक्यूरिटी गार्ड छोटू सिंह पुत्र गुलाबसिंह राणावत ने जे के सीमेंट प्लांट से 2 क्विंटल से अधिक लोहे के एंगल चोरी करने के मामले में दर्ज रिपोर्ट पर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा पुनि द्वारा अनुसंधान अधिकारी सुरज कुमार सउनि मय जाब्ता कानिस्टेबल रणजीत, अमित कुमार, रतनसिंह, की टीम गठित की गई। जिन्होने मामले में चोरी गए माल व आरोपियों की तलाश की। 
जिस पर आसूचना संकलन से मामले में अहिरपुरा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा निवासी 35 प्रकाश बन्जारा पुत्र गोपी लाल बन्जारा व 40 वर्षीय दिनेश बन्जारा पुत्र लक्ष्मण बन्जारा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुआ करीब दो क्विंटल से अधिक लोहे की एंगल व कटर कब्जे पुलिस लेकर जब्त किया गया। आरोपी प्रकाश बन्जारा एवं दिनेश बन्जारा से थाना सर्कल से चोरी हुए अन्य प्रकरणो के माल मशुरूका के सम्बन्ध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE