सरदारपुर | राजगढ़ नगर के राधाकृष्ण मंदिर गवली समाज पर गवली समाज के आयोजक हरिराम चंदेल एवं पार्वतीबाई चंदेल द्वारा श्रावण अधिक मास के चौथे सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा राजगढ़ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माही तट सरदारपुर पहुंची। इस दौरान गोपाल सोनी, चारभुजा युवा मंच की ओर मुकेश माहेश्वरी, कैलाश परमार सहित कई सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया तथा दुलीचंद यादव ने कांवड़ियों को केले के अल्पाहार कि व्यवस्था की। सरदारपुर माही तट पर माही माता कि पुजन अर्चना कर कांवड़ीयो ने माही नदी पवित्र जल से अपने कलश भरे। तत्पश्चात कावड़ यात्रा माही तट से पुनः अपने प्रारम्भिक स्थान पर पहुंची और गवली मंदिर में शिवजी का रूद्र अभिषेक किया तथा कांवड़ियों ने माही नदी का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। जिसके पश्चात शिवभक्तों ने महाआरती कर भोजन प्रसादी का धर्मलाभ लिया। कावड़ यात्रा को सफल बनाने में सकल पंच गवली समाज राजगढ़ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस कावड़ यात्रा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, गोपाल सोनी, मुकेश यादव, भुपेंद्र बृजवासी, शंकरलाल यादव, टेका यादव, गोलू परमार, अंतिम यादव आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।