BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 11:47 am
KHABAR : जिला पंचायत शिवपुरी कार्यालय में साधारण सभा की बैठक के दौरान सदस्यों और जिला पंचायत अध्यक्ष पति के बीच जमकर हुआ विवाद, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। शहर में इन दिनों सरकारी कार्यालयो में जमकर हाथापाई और गाली गलौच के वीडियो वायरल हो रहे है। हाल ही में जिला पंचायत शिवपुरी कार्यालय में साधारण सभा की बैठक के दौरान सदस्यों और जिला पंचायत अध्यक्ष पति के बीच जमकर विबाद हुआ था। इस विबाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौच हुई, और अब डीपीसी कार्यालय में बीआरसी और डीपीसी में जमकर गाली गलौच के बाद मारपीट हुई। इस मारपीट में डीपीसी को अंगुली में चोट पहुंची है।

 

दरअसल शनिवार को डीपीसी अशोक त्रिपाठी ने बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा को फोन लगाया। परंतु उनका फोन नहीं लगा, जिसके चलते डीपीसी ने उसके कंप्यूटर आपरेटर हेमंत खटीक को फोन लगाया और पूछा कि उनके अधिकारी यानी बीआरसीसी कहा है। ​इस बात में उन्होंने हल्की सी गाली भी बीआरसीसी को दी थी। हेमंत खटीक ने उक्त बातचीत का आडियों बीआरसीसी को दे दिया। इस बात को लेकर आज बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा डीपीसी कार्यालय में पहुंचे और यह आडियों सुनाते हुए गालीगलौच का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच डीपीसी कार्यालय में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले की शिकायत करने दोनों सिटी कोतवाली में पहुंचे। जहां दोनों ने अपनी अपनी शिकायत कोतवाली में की। जहां कोतवाली पुलिस ने डीपीसी की शिकायत पर आरोपी बीआसीसी के खिलाफ मारपीट की धाराओ में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE