नीमच। अन्तराष्ट्रीय क्षेत्र में सेवा के लिए समर्पित संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा छात्राओं के लिए मेहंदी प्रशिक्षण का 7 दिवसीय कार्यक्रम कल संपन्न हुआ।
जानकारी देते हुए डॉ माधुरी चौरसिया ने बताया कि सेवा भारती छात्रावास में 36 छात्राओं को मेहंदी प्रशिक्षण प्रशिक्षक सरिता आसवानी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण 25 जुलाई से प्रारंभ हुआ जो 31 जुलाई तक संचालित हुआ।समापन के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 36 बालिकाओं ने क्लब सदस्यों एवं महिलाओं के हाथो को मेहंदी से सजाया। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में एलीना भंडारी उपस्थित हुई। प्रथम हेमलता सोलंकी, द्वितीय जया भाटी और तृतीय स्थान साधना विश्वकर्मा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं इनरव्हील जनक ओलिवर गोल्डी के चित्र के माल्यार्पण से हुआ और इनरव्हील प्रार्थना का वाचन हुआ। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रजिया एहमद ने कहा कि बालिका द्वारा प्राप्त मेहंदी प्रशिक्षण रोजगार की और इनका मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम को सेवा भारती समिति की संगीता जारोली ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संस्था की आईएसओ सिंधु भागनानी, सरोज गाँधी, मंजुला शर्मा, सरिता पाटीदार, हेमा गुप्ता, मधु खंडेलवाल, रागिनी कालरा, जया मोटवानी, हेमांगिनी त्रिवेदी, तृप्ति दुआ, उषा खंडेलवाल, रेणु चौपडा, ज्योति पटेल, पुष्प बच्चानी, जयश्री चौबे, अलका गोंयल, प्रेमलता, संगीता जोशी, लक्ष्मी प्रेमाणी एवं बड़ी संख्या में महिलाऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष तृप्ति दुआ ने किया आभार सचिव अमरजीत कौर छाबड़ा ने माना।