मनासा। कल दिनांक 31 जुलाई 2023 को दिलीप एवं गोविंद सोनी द्वारा अपने पुज्य पिताजी टीटीराम सोनी के देवलोकगमन के पश्चात लायंस क्लब के माध्यम से व गोमाबाई नेत्रालय (नीमच) के सहयोग से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में प्रकाश करने के लिए नेत्रदान का पुनित कार्य किया है। स्वर्गीय टीटीराम सोनी नम्र सरल सहज व्यवहार के धनी थे एवं समाजसेवी व्यक्ति थे। लायंस क्लब ने इस प्रेरणादायक कार्य के दिलीप गोविंद व समस्त सोनी परिवार को साधुवाद दिया।