नीमच। एमपी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 श्री गुरुनानक सिन्धी भवन रतलाम में 29 एवं 30 जुलाई 2023 को सफल आयोजन किया गया। जिसमे कुल 22 खिलाड़ियों ने नीमच जिला ताइक्वांडो संघ की तरफ से खेलते हुए अपनी अपनी वैट केटेगिरी में खेलते हुए इंडिविजुअल पूमसे, टीम पूमसे एवं फाइट इवेंट में 12 गोल्ड, 6 सिल्वर, 5 ब्रोंज सहित 23 मैडल पर अपना कब्जा जमाया। सभी चयनित खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के कोच अभिसेख बैरागी, सुनील कुमार यादव एवम मैनेजर निकिता राठौड़, चेतना लोधा, तनु मंदोरिया भी पूरी प्रतियोगिता मे नीमच के दल का हिस्सा बने।
मेडल जितने वाले खिलाड़ियों के नाम-
आशा कुमारी धाकड़, मोहिता शर्मा, आराध्य मौर्य, आध्रिका शाह, श्रीशा प्रवीन शिंदे इन पांचों को इंडिविजुअल पूमसे में गोल्ड मेडल। दिव्या यादव, आध्रिका शाह, श्रीशा प्रवीन शिंदे इन तीनो को टीम पूमसे में गोल्ड मेडल। श्रद्धा कुमारी और दिव्या यादव इन दोनो को इंडिविजुअल पूमसे में सिल्वर मैडल।
भूमिका गोयल जूनियर अंडर 42 किग्रा फाइट में गोल्ड, सुहानी मेहता सीनियर अंडर 57 किग्रा फाइट में गोल्ड, आयुष चौधरी जूनियर अंडर 59 किग्रा फाइट में गोल्ड, महेश नायक सीनियर अंडर 74 किग्रा फाइट में गोल्ड, लक्ष्मी बाथम सब जूनियर अंडर 38 किग्रा फाइट में सिल्वर, करण राठौर सीनियर अंडर 54 किग्रा फाइट में सिल्वर, सूरज सिंह कछावा जूनियर अंडर 51 किग्रा फाइट में सिल्वर, कृतिका चंदेलीया कैडेट अंडर 47 किग्रा फाइट में सिल्वर, सानिया मंसूरी सब जूनियर अंडर 32 फाइट में ब्रोंज, आयुष जायसवार जुनियर अंडर 59 किग्रा फाइट में ब्रोंज, हर्षित सिंह कैडेट अंडर 33 किग्रा फाइट में ब्रोंज, लखन कैडेट अंडर 41 किग्रा फाइट में ब्रोंज, जयवर्धन सिंह कैडेट अंडर 61 किग्रा फाइट में ब्रोंज, सूहान खोखर जूनियर अंडर 45 किग्रा फाइट में सांत्वना पुरस्कार, भूपेंद्र सिंह कैडेट अंडर 33 किग्रा फाइट में सांत्वना पुरस्कार जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
अल्फा इंग्लिश स्कूल, द आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य एवं नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव, अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी, रोशन वर्मा सांसद प्रतिनिधि, संतोष चौपड़ा समाजसेवी, स्वाति चौपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष, करन परमार नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, अशोक अरोरा गंगानगर समाजसेवी, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, महेंद्र भटनागर एवं विधायक दिलीप सिंह परिहार और सभी खिलाडियों के पेरेंट्स ने बढ़ाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीत कर आने वाले सभी खिलाडियों का नमो ग्रुप मध्य प्रदेश की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा