नीमच। समीपस्थ गांव रेवली देवली हायर सेकेंडरी स्कूल के होनहार छात्र पंडित मनोज पिता दिनेश शर्मा बोरखेड़ी पानेरी ने जब बोर्ड की परीक्षा 12वीं कला संकाय में 79.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शिवराज सरकार की बच्चों को प्रोत्साहित करने वाली योजना के तहत छात्र मनोज को सरकार की तरफ से 25000 रूपए लैपटॉप के लिए प्राप्त हुए तथा साथ ही साथ अब मनोज कॉलेज स्कूटी लेकर जाएगा क्योंकि शिवराज सरकार ने उन्हें स्कूटी के लिए रुपए भी दिए हैं। इन दोनों उपहार को प्राप्त अब मनोज तथा उसके पापा दिनेश शर्मा बहुत खुश है।
छात्र मनोज ने कहा कि मैंने बहुत ही कड़ी मेहनत की और अच्छे अंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की लेकिन उस सफलता में अब हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस योजना ने चार चांद लगा दिए हैं। मैं मुख्यमंत्री एवं हमारे विधायक दिलीप सिंह परिहार का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि इस प्रकार की योजना चलाई जिससे आने वाले समय में और भी सभी बच्चे एवं मेरे साथी अच्छी मेहनत करेंगे अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त करेंगे।