BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 5:06 pm
KHABAR : शहरी क्षेत्र में अवैधानिक रूप से संचालित मटन, चिकन की दुकानें बंद करवाए जाने के चलते राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के कार्यकर्ता पहुंचे जनसुनवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू रघुवंशी सहित कार्यकर्ता आज जनसुनवाई में पहुंचे जहां कलेक्टर को ज्ञापन देकर शहर में संचालित हो रही अवैध मदन चिकन की दुकानों को बंद कराने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू रघुवंशी ने बताया कि मां चामुण्डा की धार्मिक नगरी देवास में श्रद्धालु के प्रवेश होते ही जगह जगह मटन,चिकन और मांसाहार की खुली दुकानें श्रद्धालुओं के ह्रदय को आधात करती है। इस धार्मिक नगरी में इस प्रकार के दृश्य से श्रद्धालुओं के हृदय में देवास प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जनता के प्रति उदासीनता प्रदर्शित होती है।अवैधानिक रूप से खुले में कहीं भी मासाहार की दुकाने प्रशासन को चुनौती देती नज़र आती है। नगरीय क्षेत्र में मटन चिकन की दुकानें संचालित के लिए नगर पालिका अधिनियम 1956, और स्लॉटर हाउस एक्ट के अनुसार नियमों का पालन करते हुए दुकान का संचालन करने का प्रावधान है। लेकिन इन सभी दुकानों द्वारा नियम का पालन न कर पाने के कारण इन सभी मांसाहार की दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। फिलहाल ये दुकाने नगर निगम की उदासीनता के कारण संचालित हो रही हैं। राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू रघुवंशी ने मांग की है कि मां चामुण्डा की नगरी देवास में नियम और गाइड लाइन के विपरीत संचालित सभी मटन चिकन की दुकानें तत्काल बंद करवाई जाए।यदि मटन चिकन की अवैध दुकानें प्रशासन बंद नहीं करवा पाता है तो 5 अगस्त 2023 से मेरे द्वारा नगर निगम के बाहर आमरण अनशन शुरू किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन और नगर निगम की रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE