BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 7:48 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव कानाखेड़ा और भवानी उर्फ शिवानी, जब रोते बिलखते पहुंची कलेक्टर कार्यालय तो मच गया हड़कंप, दिखाए मारपीट के निशान, पडोसी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर      

Share On:-

नीमच। कानाखेड़ा की भवानी उर्फ शिवानी जिला कलेक्टर कार्यालय पर मीडिया के सामने रोती बिलखती रूबरू हुई। उसने बताया कि नागदा मोहल्ले में मेरे मकान के यहां जब मैं भैंसों को चारा खिला रही थी तब योजनाबद्ध तरीके से रवीना मेघवाल, विद्या, जानकी लाल की पत्नी और कनीराम मेघवाल ने लट्ठ, लोहे के सरिए और पत्थर से मेरे साथ मारपीट की और गंदी गंदी गालियां दी। यह लोग यहीं नहीं रुके। मुझे लात घुसे मार कर नीचे गिरा दिया। मेरे चिल्लाने पर गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर मुझे छुड़ाया। मेरे कान के सोने की बाली, नाक का सोने का कांटा, और पांव की चांदी की बिछिया भी निकाल ली। नीमच सिटी थाना पर रिपोर्ट में विपक्षियों के खिलाफ साधारण रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मेरा मेडिकल भी नहीं करवाया और पुलिस ने रिपोर्ट में विपक्षी के पास जो हथियार थे, उसका भी जिक्र नहीं किया। 
भवानी उर्फ शिवानी ने‌ मीडिया के सामने अपने फैक्चर पैर और हाथों पर लगे हुए मार के निशान बताते हुए कहा कि मैं अपनी जान माल की सुरक्षा की दुहाई देने और न्याय की गुहार लेकर कलेक्टर साहब के पास जनसुनवाई में आई हूं। कनीराम मेघवाल ने धमकी दी है कि मेरी पहचान पुलिस, गुंडों, विधायक से है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अगर तुमने रिपोर्ट नहीं उठाई तो अंजाम बुरा होगा। कनीराम की धमकी से मुझे और मेरे पति को जान का खतरा है। भवानी ने लिखित आवेदन में  बताया है कि मुझ पर यह जानलेवा हमला अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन खुले तारों से पेड़ से ले जाने पर हटवाने के बारे में की गई शिकायत को लेकर किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE