जावरा। शहर में रेलवे ओवरब्रिज पर लोहे के गार्डर लगने के बाद आगे का कार्य जारी हैं और जल्द ही इस पर निर्माण पुर्ण कर लिया जाएगा। लेकिन दूसरी तरफ अंतिम समय में भी रेलवे फाटक लोगों को परेशान कर रही हैं।
मंगलवार की शाम ट्रेन निकालने के लिए फाटक बंद किया था लेकिन ट्रेन निकालने के बाद फाटक खुला ही नहीं और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गेटमैन ने फाटक खोलने के लिए स्वीच दबाया तो चौपाटी तरफ की फाटक तो खुल गई लेकिन शहर की तरफ आने वाले रोड़ की फाटक नहीं खुली। गेटमैन व ट्रेफिक वालंटियर ने हाथ से उठाने की कोशिश की लेकिन फाटक नहीं खुली। ऐसे में चौपाटी तरफ के वाहन तो ट्रेक पर आ गए लेकिन शहर की तरफ नहीं जा सके। करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि फाटक पर ओवरब्रिज चालू होने में कुछ समय ही बाकी हैं लेकिन अंतिम समय में भी फाटक लोगों को परेशान करने से बाज नहीं आ रही। रेलवे अधिकारियों ने बताया तकनीकी खराबी आने से ऐसा हुआ था जिसे ठीक करवा दिया।