मनासा। पंजाब प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मीनू सेठी नीमच जिले के दो दिवसीय प्रवास पर है । प्रवास के दौरान मंगलवार को दोपहर जावद पहुंच आंगनवाड़ी के कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही महिलाओं से मुलाकात कर लाडली बहना योजना की जानकारी दी वहीं मंगलवार को देर शाम 7 बजे भाजपा महिला मंडल सहित मनासा शासकीय अस्पताल पहुंची । जहां अस्पताल के डिलेवरी वार्ड में भर्ती महिलाओ से मुलाकात कर उनके हालचाल जाने वही वार्ड में भर्ती महिआलो को बिस्कीट व फलफ्रूट वितरित किए । इस दौरान नगर परिषद मनासा अध्यक्ष श्रीमती सीमा अजय तिवारी ,नगर परिषद उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया सहित भाजपा महिला मंडल की महिलाए मौजूद रही ।