उज्जैन | माँ अहिल्या की नगरी तराना में नगर के अतिप्राचीन अधिक मास पुरुषोत्तम मास के चलते हुए श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री बांके बिहारी जी का आकर्षक एवं मनमोहक श्रंगार किया गया एवं पालने में श्री गोपाल कृष्ण भगवान को सजाया गया इसी अधिक मास पुरुषोत्तम मास के चलते हुए श्री बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा का महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया एवं भजन कीर्तन के साथ श्री बांके बिहारी महिला भक्त मंडल द्वारा भजन कीर्तन गाकर अर्धरात्रि तक यह महोत्सव श्री बांके बिहारी महिला भक्त मंडल द्वारा भजन कीर्तन एवं भक्ति के साथ मनाया गया उक्त जानकारी पंडित पंकज व्यास द्वारा दी गई