तराना | संत शिरोमणि रविदास महाराज के भव्य मंदिर को लेकर मंगलवार को उज्जैन जिले के तराना में संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा तराना पहुंची। इस दौरान बीजेपी उज्जैन के जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुड़ला, तथा पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदन चौहान यात्रा में उपस्थित रहे।
,इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने जात-पात के भेदभाव को मिटाया और समाज को एकता के सूत्र में बांधा। साथ ही उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं का जमकर गुणगान किया। पत्रकारों से चर्चा में बोले कि संत रविदास ने मुगलों के साम्राज्य के दौरान समाज की एकता के लिए काम किया। लोगों को जागरूक किया, ज्यादती के खिलाफ संघर्ष किया। आज के युग में जब पूरी दुनिया लड़ रही है, ऐसे में उनके मानवता के संदेश की आज आवश्यकता है
यह यात्रा राजनीतिक नहीं समाज की यात्रा है। समाज में जनजागृति लाने के लिए यह एक संदेश है। यह सभी की यात्रा है, वहीं संत रविदास समरसता रथयात्रा की रवानगी के दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मदन चौहान मादल दल के साथ थिरकते भी नजर आए। आयोजन में उज्जैन के जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला तराना के नगर पंचायत पार्षद सोनू शक्ति परिहार , महेश जोशी ,दिनेश कुमावत, लक्ष्मीनारायण मालवीय ,गोकुल खंडाल ,तराना SDM, महिला बाल विकास अधिकारी, कृषि उपज मंडी अधिकारी, सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम के साक्षी बने व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी शामिल हुए। वहीं, यात्रा तराना से रवाना होकर उज्जैन जिले की सीमा को समाप्त कर कर आगर जिले की सीमा में प्रारंभ होगी होकर । तथा निर्धारित समय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर के भूमि पूजन के साथ यात्रा का समापन होगा