नीमच। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नीमच आज 2 अगस्त को धार्मिक यात्रा पर किए गए पथराव हिंसा और आगजनी के विरोध में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेगा।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई हैं, जिसमें सैकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी हैं। दो पुलिस के होमगार्ड की मृत्यु हुई है एवं तीर्थयात्री व बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिसके विरोध में आज 2 अगस्त 2023 को बजरंग दल द्वारा स्थानीय फोर जीरो के समीप स्थित भारत माता चौराहे पर दोपहर 2.30 बजे इस्लामिक जेहाद, आतंकवाद के विरुद्ध पुतला दहन एवं व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।