चित्तौड़गढ़। सामाजिक जागरूकता चेतना और सरोकारों की दिशा में कार्यरत कुमावत समाज के अग्रणी संगठन राजस्थान कुमावत युवा शक्ति की आयोजित बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमावत डूंगरवाल ने बताया कि प्रदेश मंत्री आनंद अजमेरा की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़ जिला प्रवक्ता के पद पर निंबाहेड़ा के रघुनंदन पंसेरीवार, जिला मंत्री मुकेश कुमावत (दादिया) एवं कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत मोरवाल चित्तौड़गढ़ को मनोनीत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और समाज जनों ने मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया।
बैठक के दौरान जिला महामंत्री लोकेश नाहर, मीडिया प्रभारी जयेश लाडला, संरक्षक किशन नाहर, अंकित बेरा, मनीष नाहर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।