BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 12:07 pm
BIG NEWS : 21 साल का रिश्ता और पत्नी से दूरी, जब पति ने मेहनत कर बनाया शिक्षिका, फिर जैसे ही लौटी पास तो शुरू हुआ ये गंदा खेल, जानिये साथी टीचर के साथ ऐसा क्या कर रही थी रोशनी, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। जन सुनवाई के दौरान एक महिला शिक्षक की लव स्टोरी सामने आई है। शिक्षक पति ने पढ़ाया-लिखाया, पत्नी को भी शिक्षक बनवाया। 17 साल तक दूसरे जिले में पोस्टिंग रही। दांपत्य जीवन में कोई विवाद नहीं था। पति ने अपने पास बुलाने के लिए ट्रांसफर करवाया। पत्नी का स्कूल बदला तो उसने पति भी बदल लिया। नए स्कूल में नए शिक्षक से अफेयर शुरू हो गया। अब उसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। शिक्षक पति अपनी महिला शिक्षक पत्नी को वापस पाने के लिए जनसुनवाई में कलेक्टर से मदद मांग रहा था। 
पीड़ित रामजी पटेल ने बताया कि वह सिहोरा तहसील के ग्राम ढकरवाह, थाना मझगवां निवासी है पीड़ित पेशे से शिक्षक हैं जिनका विवाह 25 मई 2002 को पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों पक्षों की सहमति से रोशनी पटेल के साथ हुआ था। रामजी पटेल ने बताया कि विवाह के बाद उसने अपनी पत्नी रोशनी पटेल को वर्ष 2004 में बीए कराया और 2006 में एमए। इसके बाद पत्नी को 2007 में बीटीआई डिप्लोमा करा दिया था। पत्नी को कभी भी कम पढा लिखा होना महसूस नही होने दिए और कम वेतन में ही घर खर्च चलाकर पढ़ाई पूरी कराई और पत्नी को कभी कोई परेशानी नहीं होने दी। साथ ही सारी सुविधाएं दिलाई।
पीड़ित शिक्षक रामजी ने बताया कि 25 अक्टूबर 2009 को पत्नी रोशनी की शिक्षा विभाग में टीचर की नौकरी मिल गई। तब से अब तक शादी के बाद दोनों पति पत्नी 17 वर्ष तक एक साथ खुश थे। जिसकी नियुक्ति दूसरे जिले में हुई थी। बाद में ट्रांसफर कराकर यहां आई और यहां पर परसेल के एक शिक्षक से मिलने के बाद उसके संबन्ध में आकर अलग रहने लगी।
पीडित ने बताया कि वर्ष 2018 में पत्नी के साथ शिक्षक के साथ में प्रेम संबन्ध शुरू हो गया। इसकी जानकारी जब रामजी को पता चली तो, पत्नी ने उल्टे ही पति को चुपचाप दबाब बनाते हुए, प्रेमी के साथ एकराय होकर उसने पति को ही जान से मारने की धमकी दे दी। जिसके बाद से पत्नी पीड़ित शिक्षक पति को छोड़कर अलग रहने लगी। वहीं पीड़ित ने बताया कि पत्नी अपने प्रेमी से दो बार जानलेवा हमला भी करवाया है।
जनसुनवाई में पहुंचे शिक्षक रामजी पटेल ने बताया कि वह अपनी पत्नी से धोखा तो खा ही गया साथ ही उसने अपनी दौलत और जमीन से भी हाथ धो बैठा और अब नौकरी के सिवा कुछ नही बचा। जबकि रामजी पटेल ने पत्नी के नाम पर तीन प्लाट और आधा एकड़ कृषि भूमि खरीदकर पत्नी रोशनी के नाम रजिस्ट्री भी करा दी थी।
जनसुनवाई में रोते हुए शिक्षक रामजी पटेल ने कहा कि जब मुझे पत्नी के अवैध प्रेम संबंधों का पता चला, तो मैं एकदम सदमे में चला गया। जिसके बाद रामजी ने पत्नी रोशनी से इन अवैध संबंधों को खत्म करने की बात कही तो उल्टे ही पत्नी द्वारा अपने प्रेमी शिक्षक के साथ मिलकर मेरे ऊपर 17 फरवरी 2018 को दहेज प्रथा का केस दर्ज करा दी। जबकि हमारी शादी के 17 वर्ष हो चुके हैं और हमारे दो बड़े बड़े पुत्र हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE