BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 12:09 pm
BIG REPORT :  हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा में 6 लोगों की मौत, देश के कई हिस्सों में हिंदू संगठन ने हरियाणा सरकार एवं जिहादी मानसिकता वाले लोगों का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की मांग, पढे़ खबर  

Share On:-

शाजापुर। हरियाणा के नूंह जिले में भड़की हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा की इस आग का असर अब शाजापुर में दिखने लगा है। 2 अगस्त को देश के कई हिस्सों में हिंदू संगठन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में शाजापुर जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के साथ-साथ भाजपा पार्टी द्वारा बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया है। इसी कड़ी में मां राजराजेश्वरी मंदिर से शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए इन सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने वाहन विरोध रैली निकाली जो आजाद चौक मैं पहुंची और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हरियाणा सरकार एवं जिहादी मानसिकता वाले लोगों का पुतला जलाया। वही महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। वही हिंदूवादी संगठनों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हिंदू समाज द्वारा आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा जोकि प्रतिवर्ष हरियाणा के मेवात में नोह जिले में कई वर्षों से निकाली जाती आ रही है हिंदुओं के आस्था व श्रद्धा के केंद्र पांडव कालीन नलहंद शिव मंदिर के धार्मिक यात्रा मैं सुनियोजित एवं योजनाबद्ध तरीके से कुछ लोगो ने तीर्थयात्रियों जिसमें महिला पुरुष बच्चे वृद्ध आदि सम्मिलित थे उन पर गोलियां और लाठियों के साथ-साथ तलवारों पत्थरों से हमला किया तथा सैकड़ों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर उनके साथ लूटपाट करते हुए आग के हवाले कर दिया उक्त घटना में 2 पुलिसकर्मियों सहित अन्य चार हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की गई और साथ ही सैकड़ों हिंदू घायल हुए जिससे समस्त भारतवर्ष में हिंदू धर्म को मानने वाले अनुयायियों को गहरा धात पहुंचा है अतः हिंदूवादी संगठनों ने मांग की है कि संबंधित जिहादी मानसिकता वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए इन्हें जेल की सलाखों में डाला जाए और उन्हें फांसी दी जाए वही ज्ञापन देने के दौरान सभी हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो यह आंदोलन और उग्र होगा इसका जिम्मेदार प्रशासन एवं हरियाणा प्रशासन रहेगा इसी कड़ी में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE