BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 4:12 pm
KHABAR : मेवात-नूंह हिंसा मामले में हिंदू महासभा में आक्रोश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नूंह और मेवात में जिस प्रकार से हिंदुओं की शोभायात्रा पर हमलावर द्वारा हमला किया है उन जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उधर बजरंग दल ने भी हिंदुओं की यात्रा पर जेहादियों द्वारा किए गए हमले की निंदा करते हुए रैली निकाली। हिंदू नेताओं ने कहा कि यहां हिंदुओं की शोभायात्रा पर सुनियोजित तरीके से हमला कर गोलीबारी भी की गई और सौ से अधिक वाहन जला दिए गए। यहां हिंदू बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया गया तथा तालिबानी तरीके से जिस तरह से हमले किए गए हैं वह चिंताजनक हैं।


बता दें कि हरियाणा के मेवात-नूंह इलाके में 31 जुलाई सोमवार को दो पक्षों में विवाद और पत्थरबाजी के बाद बड़ी हिंसा हुई थी, जहां हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हुआ था। जिसमें पांच सौ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस को हिंसा पर काबू पाने के लिए शुरुआत में बल कम पड़ गया था। खास बात यह है कि मेवात-नूंह इलाका गौ तस्करी के बाद अब पहले से ही संवेदनशील रहा है।


मेवात और नूंह में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हुआ था साथी दोनों समुदाय ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी कर गोलियां भी चलाई थी, साथ ही कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस विवाद में हुए पथराव में कई लोग घायल हुए थे वे दो होमगार्ड और एक नागरिक की मौत हो गई थी और 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे।


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज का कहना है कि मेवात-नूंह में जिस प्रकार आतंकियों द्वारा खुलेआम हिंदुओं को मारा जिसके लिए अखिल भारतीय हिंदू महासभा इस घटना के लिए घोर निंदा करती है, और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से यह आग्रह करती है कि ऐसे दोषियों तुरंत फांसी की सजा देनी चाहिए, इसलिए हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE