BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 4:23 pm
KHABAR : कांग्रेसियों ने नवनिर्मित ब्रिज का उद्घाटन कर, नवनिर्मित ब्रिज का फिसल पट्टी ब्रिज दिया नाम, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने को है इधर दोनों राजनीतिक दल विकास कार्यों और शुभारंभ को लेकर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए हैं। जनता को हो रही परेशानियों से दोनों ही दल को कोई सरोकार नहीं है। कृषि उपज मंडी के समीप एक नवनिर्मित फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है लेकिन शुभारंभ के इंतजार की बाट जो रहा है। ब्रिज पर आवागमन शुरू नहीं किया जा रहा था। इससे पहले कांग्रेसियों ने इंदौर रोड ब्रिज को जबरन ब्रिज का नाम दिया था। अब मक्सी रोड पर बने नव निर्मित फ्लाय ओवर को कांग्रेसियों ने फिसल पट्टी ब्रिज का नाम दिया है। कांग्रेसियों की आने की खबर को लेकर पुलिस ने पहले ही बैरिकेट्स लगाकर ब्रिज पर जाने के लिए रोक लगा दी थी। इसके बाद भी कांग्रेसी धक्का-मुक्की कर बेरिकेड्स हटाकर ब्रिज पर चढ़ गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की और पुलिस की जमकर झूमा झटकी हुई। आखिर कांग्रेसियों ने पूजा अर्चना कर ब्रिज का लोकार्पण कर दिया।साथ ही कांग्रेस नेताओं ने वाहनों का आवागमन भी शुरू करवा दिया था जिसे पुलिस ने बंद करवाया। बता दे कृषि उपज मंडी के पास नवनिर्मित फ्लाईओवर ब्रिज बीएनपी थाने के पास गंगा इंडस्ट्रीज से लेकर कृषि उपज मंडी क्रमांक 1 तक निर्माण किया है। इसका पूरा काम कई महीनों पहले हो चुका है लेकिन फ्लाई ओवर ब्रिज का राजनीति के चलते अभी तक शुभारंभ नहीं किया गया था। इसी के चलते कांग्रेसियों ने इसका शुभारंभ कर ब्रिज का नामकरण फिसल पट्टी ब्रिज कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE