BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 4:58 pm
BIG NEWS : जीरन से श्री सावलिया सेठ जी के दर्शन के लिए 5 अगस्त को रवाना होगी पैदल भव्य यात्रा, विगत पांच वर्षों से हो रहा आयोजन, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जीरन से पैदल यात्रा श्री सावलिया सेठ मित्र मण्डल जीरन के तत्वावधान में 5 अगस्त 2023 को श्री सावलिया सेठ जी के दर्शन करने के लिए पैदल यात्री रवाना होंगे। पिछले पांच वर्षों से श्री सावलिया सेठ मित्र मण्डल के तत्वावधान में पैदल यात्रा का संचालन किया जा रहा है। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा में भाग लेकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पैदल मंडपिया राजस्थान पहुंचते हैं।
प्रथम दिन पैदल यात्रा जीरन से ग्वाल तालाब, कराडिया महाराज, राबडीया होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी जो जलोदिया, नाराणी चौकी, गागरोल, कारुडां चौराहा होते हुए बड़ीसादड़ी रोड पर होते हुए राजस्थान के गांव बमोरी में स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर पर रात्रि विश्राम रहेगा। दुसरे दिन यात्रा बंबोरी महादेव से विंदोता देवनारायण मंदिर दर्शन करते हुए निकुंम चौराहा होते हुए आवरीमाता के दर्शन करते हुए सांवलिया जी दरबार पहुंचेगी। ढोल नगाड़ों के साथ 1 घंटे की पैदल शोभायात्रा पालकी के साथ सांवलिया जी के दर्शन करने को पहुंचेगी।
सभी भक्तगण श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर धर्म का लाभ प्राप्त करते हैं यह यात्रा 5 अगस्त को बाला हनुमान मंदिर श्री समर्थ लंका विजय हनुमान मंदिर न्यू बस स्टैंड से प्रातः 5 बजे डीजे ढोल नगाड़ों के साथ प्रारंभ होगी। श्री सावलिया सेठ मित्र मण्डल पैदल यात्रियों के लिए भोजन चाय नाश्ता की व्यवस्था मण्डल द्वारा नि:शुल्क रहेगी। पैदल यात्री बारिश के मौसम में बारिश में भीगे नहीं इसलिए अपने साथ रेनकोट की समुचित व्यवस्था करके लावे। पैदल यात्रा के लिए यात्रियों को पंजीयन करवाना आवश्यक है। बिना पंजीयन के किसी भी यात्री को यात्रा का सदस्य नही माना जायेगा। पंजीयन होना आवश्यक है ताकि मण्डल द्वारा यात्रियों की समुचित व्यवस्था की जा सके। यात्रा की जानकारी श्री सांवलिया सेठ मित्र मंडल द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE