BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 5:26 pm
BIG NEWS : पायलट ट्रेनिंग सेंटर से अब नीमच के युवाओं का हवा में उड़ने का सपना हुआ साकार, नीमच की हवाई पट्टी पर युवा सीख रहे हैं पायलट ट्रैनिंग, पढ़े रतन पंडित की खबर  

Share On:-

नीमच। नीमच बढ़ता हुआ शहर है। यहां विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। शासन के प्रयासों से नित नवीन आयाम स्थापित करने करते हुए जैसे नीमच का नाम सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के रूप में पूरे देश भर में जाना जाता है उसी प्रकार अब नीमच का नाम देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी जाना पहचाना जाएगा। संभावनाओं की नवीन कड़ी के रूप में हिंगोरिया स्थित नवीन हवाई पट्टी के विस्तार के साथ ही यहां चाइम्स एवियशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नए पायलटों की ट्रेनिंग का सेंटर स्थापित किया गया है जो हाल ही में नए पायलेटो की ट्रेनिंग की शुरूआत कर चुका है।
नीमच सहित प्रदेश एवं देश से आए युवा जो पायलट बनने का ख्वाब संजोए थे उनका सपना नीमच की लाल माटी पर साकार हो सकेगा। बहुप्रतीक्षित पायलट ट्रेनिंग सेंटर का अनौपचारिक रूप से शुभारंभ विगत दिनों हो चुका है। जिसमें चाइम्स एवियशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नीमच के ग्राम हिंगोरिया स्थित हवाई पट्टी पर कमर्शियल पायलट लाइसेंस और प्राइवेट पायलट लाइसेंस ट्रेनिंग कोर्स शुरू कर चुकी है। इसके शुरू होने से प्राइवेट और कमर्शियल पायलट नीमच की लाल धरा पर तैयार हो सकेंगे। इस ट्रेनिंग सेंटर में नीमच सहित प्रदेश और देश विदेश के युवा हवाई जहाज उड़ाना सीख सकेंगे। उनका हवा में उड़ने का सपना पूरा होगा, जो नीमच के लिए एक बहुत बड़ा उपहार साबित होगा। प्रदेश एवं जिले के ऐसे युवा जो हवाई जहाज उड़ाने का सपना देखते थे लेकिन आर्थिक तंगी और अन्य हालातों की वजह से उनका सपना अधूरा रह जाता था। ऐसे युवाओं को अपने सपने साकार करने को बल मिलेगा। इसके तहत यहां 10 से अधिक हवाई जहाज सतत उड़ान भर रहे हैं जिनकी संख्या आगामी समय में बढ़ाई जाएगी। इस कड़ी में अभी 100 से अधिक युवक-युवतियां यहां स्थित हॉस्टल में रह अपनी पायलट ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE