BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 6:30 pm
KHABAR : संत शिरोमणि रविदास जी की सामाजिक समरसता यात्रा को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक पवार ने ली प्रेसवार्ता, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। संत रविदास जी के मंदिर निर्माण हेतु प्रदेश भर में निकाली जा रही सामाजिक समरसता आज 4 अगस्त को जिले के सोनकच्छ विधानसभा में प्रवेश करेगी। यात्रा के लेकर गुरूवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय देवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने बताया कि सोनकच्छ विधानसभा के निपानिया हुरहुर में यात्रा प्रवेश् करेगी जो पीपलरावां होते हुए चौबारा पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा। वहीं रात्रि विश्राम सोनकच्छ में होगा। अगले दिन 5 अगस्त को यात्रा देवास विधानसभा मे रहेगी। वहीं 6 अगस्त को हाटपीपल्या में जन संवाद का कार्यक्रम होगा। यात्रा 12.30 बजे हाटपीपलया से प्रस्थान कर बागली विधानसभा मे प्रवेश करेगी तथा यात्रा चापडा होते हुए बिजवाड़, कांटाफोड़, सतवास से कन्नौद पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 7 अगस्त को कन्नौद में प्रातः 11 बजे यात्रा का जन संवाद कार्यक्रम होगा। उसके बाद 12.30 बजे कन्नौद से प्रस्थान कर यात्रा कुसमानिया होते हुए सीहोर जिले में प्रवेश करेगी। समरसता यात्रा जिले के गांवों से एक मुट्ठी मिट्टी और पवित्र नदियों का जल एकत्र भी करती जाऐगी,आपको बता दें की 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 35 एकड़ में 100 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाले संत श्री रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे। यात्रा में प्रमुख रूप से यात्रा प्रभारी पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय, सह प्रभारी व भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भगवान परमार शामिल रहेंगे।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए देवास विधायक गायत्री राज पवार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की सामाजिक समरसता यात्रा 5 अगस्त को देवास आएगी, जो दोपहर 2 बजे सयाजी द्वार पहुंचेगी। इसके बाद मुख्य यात्रा शहर के तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा होते हुए नाहर दरवाजा पहुंचेगी। यहां पर जन संवाद का कार्यक्रम होगा, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE