BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 10:22 am
KHABAR : विधायक गायत्रीराजे पवार के मुख्य अतिथि में मंडी बोर्ड स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने मनाया स्वर्ण जयंती महोत्सव, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। मंडी बोर्ड स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर एसडीएम टी. प्रतीक राव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल,उपसंचालक कृषि आरपी कनेरिया, मंडी सचिव आर के साकेत, डॉ महेंद्रसिंह जादौन,सहित  जनप्रतिनिधिगण, कृषकगण, व्यापारीगण,हम्माल,तुलावटीगण सहित संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने कहा कि मंडी बोर्ड की स्थापना वर्ष 1973 में हुई। आज हम मंडी बोर्ड के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप मना रहे हैं। हम सभी के लिए बड़ी ही खुशी की बात है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर कृषकगणों ने खेती को लाभ का धंधा बनाया है। उन्होंने कहा कि आज किसानों के खेतों में नर्मदा पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना से केंद्र के सालभर में 6 हजार रुपए किश्त के रूप में दिए जा रहे हैं। साथ ही राज्य शासन द्वारा भी 6 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।कार्यक्रम में एसडीएम टी प्रतीक राव ने मंडी बोर्ड के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कृषि उपज मंडी समिति देवास की स्थापना 21 अप्रैल 1954 में हुई। कृषि उपज मंडी स्तर पर 50 वर्ष होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति देवास उज्जैन संभाग में आय एवं आवक में स्थापना वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक रही है। आय 31 करोड़ 11 लाख- आवक 56 लाख 88 हजार रही है। कृषि उपज मंडी समिति देवास में शासन द्वारा मंडी बोर्ड निर्देशानुसार एमपी फर्म गेट एप की सुचारू रूप से निलामी कार्य संचालित किया जा रहा है। इस एप्प के माध्यम से कृषक अपनी कृषि उपज मोबाइल एप के माध्यम से भी निलामी कर सकते हैं।कार्यक्रम में रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE