चितौड़गढ़। गांधीनगर निवासी एवं वॉलीबाल खिलाड़ी कांग्रेस शहर प्रवक्ता नवरतन जीनगर के पुत्र कुणाल जीनगर एवं शारीरिक शिक्षक दिनेश चंदेल के पुत्र चयन जीनगर का चयन केंद्रीय विद्यालय की अंदर 17 राष्ट्रीय वालीबाल टीम में किया गया है। इस चयन की जानकारी परिजनों, खेल प्रेमियों सहित इलाके को होते ही हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।
टीम में चयन के लिए चयनकर्ताओं को बधाई देने के साथ ही उम्मीद जताई कि यह होनहार खिलाड़ी भविष्य में सीनियर भारतीय टीम का सितारा बनकर उभरेंगे।
केन्द्रीय विद्यालय अध्यापक सुनील कुमार दाधीच ने बताया कि राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर चित्तौड़गढ़ केंद्रीय विद्यालय गौरवान्वित हैं उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की और से बीकानेर केवी नंबर 3 में हुए टूर्नामेंट में टीम ने रीजनल में भाग लिया चित्तौड़गढ़ की टीम 4 वे स्थान की पोजिशन आने पर भी इन 2 विधार्थियो ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं की नजर में छा गए। जबकि पिछले वर्ष ब्रोंज मेडल जीतने पर भी राष्ट्रीय स्तर पर चयन नही हुआ था। बीकानेर रीजनल में राजस्थान के 12 विधार्थियों का राष्ट्रिय स्तर पर खेलने के लिए चयन हुआ। जिसमे भीलवाड़ा के 2 उदयपुर के 2 खेतड़ी नगर के 3 इंद्रपुरा के 3 चितौड़गढ़ के 2 विधार्थियो का चयन हुआ, जिसमे कुणाल जीनगर एवं चयन जीनगर का स्पाइकर के रूप में राजस्थान की टीम में चयन किया जो की आगामी दिनों में जयपुर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं अक्टुबर माह में भुवनेश्वर केरल चंडीगढ़ में से किसी चयनित स्थान पर केंद्रीय विद्यालय की राजस्थान टीम से नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेंगे। इनकी मंजिल राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए विद्यालय के लिए स्वर्ण पद जीतने की है।
खिलाड़ियों का चंदेरिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर केंद्रीय विद्यालय के अध्यापक सुनील कुमार दाधीच कुणाल जीनगर एवं चयन चंदेल का चंदेरिया मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में पार्षद सुशील जटिया राजेश सरगरा वरिष्ठ नेता गजानंद शर्मा महामंत्री शंभुलाल प्रजापत चंदेरिया व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश ईनाणी रामजी माली वार्ड अध्यक्ष करण माली रूपेंद्र गिरी गोस्वामी मंडल उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत युवा नेता शेरखान मथुरा लाल जटिया राजकुमार खटीक सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने स्वागत अभिनंदन किया।