सतवास। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र की स्वर्गीय कैलाश जोशी कृषि उपज मण्डी समिति लोहारदा में स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय विधायक पहाडसिंह कन्नोजे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप मे पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल जयप्रकाश शर्मा सत्यनारायण तिवारी छगनलाल राठौर शेख सलीम कुरैशी व्यापारी राजू गोयल दीपक पाटोदी तहसीलदार हरिओम ठाकुर नायब तहसीलदार राजाराम कन्नौजे सचिव आलोक गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र जोशी ने किया तथा आभार सतवास तहसीलदार हरिओम ठाकुर ने माना। कार्यक्रम मे क्षेत्र के कृषकगण व्यापारीगण वरिष्ठ नागरिक मण्डी के सेवा निवृत्त कर्मचारी हम्माल तुलावटी उपस्थिति रहे। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं कन्याओं को प्रमाणपत्र भेंट किए वही मंडी परिसर मे पौधरोपण किया। मंडी समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित जनो का स्वास्थ्य परीक्षण किया।