बागली। संत श्री शिरोमणि रविदास के मंदिर निर्माण के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में संत रविदास की समरसता यात्रा का आयोजन भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते बागली विधानसभा में भी यह यात्रा प्रवेश करेगी। उसी को लेकर शुक्रवार के दिन बागली के चापड़ा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, बैठक में सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कमल यादव ,महेश दुबे, प्रवीण चौधरी, नाथू सिंह सेंधव, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक बागली प्रफुल्ल पाठक की उपस्थिति में उक्त यात्रा को लेकर चर्चा की गई एवं क्षेत्र वाइज यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई। 6 अगस्त को यात्रा बागली विधानसभा में प्रवेश करेगी। इस दौरान चापड़ा में यात्रा 12 बजे पहुंचेगी जहां भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पाठक द्वारा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को यात्रा के रूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, यात्रा हाटपिपलिया से बागली विधानसभा में प्रवेश करेगी जो कि चापड़ा से होते हुए कांटाफोड़ जाएगी। शर्मा ने बताया कि यात्रा में प्रत्येक गांव से शुद्ध मिट्टी एवं जल लाया जाएगा। जोकि यात्रा में रथ में रखा जाएगा यह मिट्टी और जल संत रविदास के मंदिर निर्माण में उपयोग किया जाएगा।