बागली। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना के अंतर्गत बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नोजे के प्रयास से चापड़ा निवासी बुरी बाई कारपेंटर को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। शुक्रवार के दिन चापड़ा में संतोष कुमार जैन के निवास पर विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उक्त हितग्राही को बुलाकर गैस कनेक्शन दिया। साथ ही विधायक ने आश्वासन दिया कि उक्त महिला की हर संभव मदद करेंगे।