BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 7:34 pm
KHABAR : मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक, कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा-टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए जाली लगाई जाए, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में मां चामुंडा टेकरी पर आने वाले दर्शनार्थियों की आवश्यक सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सुचारु रूप क्रियान्वयन के संबंध में मां चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति की बैठक माताजी की टेकरी स्थित समिति कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में कई अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि देवास की माता की टेकरी पर दर्शन करने के लिए प्रदेश सहित अन्य राज्यों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। उन दर्शनार्थियों को माताजी के दर्शन सुगमता से हों उन्हें को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए इसके लिए और अच्छी व्यवस्था करें।


माताजी की टेकरी पर बने सुविधा घरों को दुरुस्त किया जाएं और आवश्यकतानुसार बनाए जाएं। टेकरी पर उच्च गुणवत्ता की सुविधा हों, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुजन देवास के इस प्रसिद्ध स्थान की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करें।


कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि टेकरी पर स्थित अन्न क्षेत्र को ओर अच्छे से विकसित करें। यहां जो भी कमी पेशी है, उसको दूर कर ली जाएं। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की नियमित साफ सफाई की जाए। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से शेड लगाए। टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें।


कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि टेकरी बारिश के मौसम में अक्सर लैंड स्लाइडिंग होती है। इसके लिए आवश्यक कार्य करने होंगे। टेकरी का क्षरण रोकने के लिए जहां बोल्डर निकल रहे हैं, वहां जाली लगाई जाएं तथा पौधारोपण किया जाए।


टेकरी पर क्षरण रोकने के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, एनजीओ, शासकीय/अशासकीय कार्यालयों के साथ मिलकर पौधारोपण करें तथा उन पौधों को रखरखाव भी करें।


बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में टेकरी पर ई-रिक्शा चलाने पर विचार किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रयास करेंगे कि यहां पर ई- रिक्शा के माध्यम से दर्शनार्थियों को दर्शन कराएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE