BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 7:44 pm
BIG NEWS : कृषि उपज मंडी में किसानो ने किया हंगामा, मंडी प्रशासन पर लगाए अनियमितता के आरोप, प्रदर्शन को देख पुलिस भी पहुंची मौके पर, मांगों के तुरंत हल के बाद शुरू हुई नीलामी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर      

Share On:-

जावरा। आज कृषि उपज मंडी खाचरोद नाका डॉक्टर कैलाश नाथ काटजू मंडी जावरा में प्याज को लेकर किसानों के द्वारा लगातार अनियमितता एवं भारी लापरवाही को लेकर किसानों ने किसान नेता एवं पूर्व अध्यक्ष जनपद जावरा रामविलास धाकड़ को फोन कर जानकारी बताई तो रामविलास धाकड़ तुरंत मंडी पहुँचे किसानों की समस्याओं को समझा और मोके पर ही मंडी सुपरवाइजर को बुलाकर सारी समस्याएं बताई। इस बीच किसानों द्वारा मंडी प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने चालू कर दिए इस बीच रामविलास धाकड़ ने किसानों को नारे लगाने से मना किया और प्रशासनिक व्यक्ति से गंभीरता से समस्याओं को लेते हुए बातचीत की इस बीच मंडी सचिव भोपाल में होने से उनका भी बार-बार फोन आता रहा। किसानों ने जब सुधार को लेकर मंडी में नारेबाजी की तो मंडी प्रशासन ने फोन का पुलिस भी बुला ली गई लेकिन फिर भी किसान नहीं माने। किसान बोले जब तक मंडी में सुधार नहीं होगा तब तक हम प्याज नीलाम नहीं होने देंगे। उसके बाद मंडी प्रशासन द्वारा सारी समस्याओं का समाधान करने का कहा गया और प्याज की छंटती आज से बंद करा दी गई। 
एक ट्रॉली एक भाव वाला सिस्टम लागू किया गया। कट्टे की भर्ती 50 किलो की होगी पूर्व में 30 किलो की जा रही थी जिससे किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा था। प्लेटफार्म का समय खाली करने का 2 दिन का समय मांगा गया। मंडी में कुछ गड़बड़ हुई या व्यवस्था में गड़बड़ हुई तो किसानों ने कहा अगली बार हम धरना आंदोलन करेंगे। गत रात्रि में किसान रात को 11 बजे तक मंडी में रुकने को मजबूर हुए क्योंकि प्याज मंडी में प्याज की छंटती करवाने के पश्चात तोल करवाते हैं एवं फिर भुगतान करते हैं जिससे काफी समय लगता है। यह बात जब किसानों ने सुबह नीलाम के पूर्व ही किसान नेता रामविलास धाकड़ को बताई तो तुरंत रामविलास धाकड़ ने मंडी पहुंचकर मंडी प्रशासन से बात कर प्याज छंटती बंद होना चाहिए एक ट्रॉली में एक भाव रहेगा एवं प्याज तुलाई में कट्टे की भर्ती 50 किलो से कम नहीं होगी प्लेटफार्म पर जो व्यापारियों का माल रखा है वह खाली होना चाहिए जिससे किसानों को सुविधा मिल सके इन सब चीजों को लेकर किसानों ने आज मंडी प्रशासन से यह सारी व्यवस्था सुधार के लिए बातचीत की। जब मंडी प्रशासन ने यह सारी कमियां दूर करने की जवाबदारी ली तब जाकर नीलामी कार्य प्रारंभ हुआ। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE