BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 10:59 am
KHABAR : इंदौर में आज से जूनियर्स डॉक्टर्स भी हड़ताल पर, भोपाल के डॉ. सरस्वती सुसाइड कांड को लेकर विरोध, सीनियर कन्सलटेंट संभालेंगे व्यवस्था, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भोपाल में डॉ. सरस्वती सुसाइड कांड को लेकर प्रदेशभर के सभी सरकारी अस्पतालों के जूनियर्स डॉक्टर्स शनिवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इंदौर में भी जूनियर डॉक्टर्स ने हड़ताल का समर्थन किया है और आज से ‌भी काम पर नहीं हैं। इस दौरान इन अस्पतालों की व्यवस्था सीनियर कन्सलटेंट संभालेंगे।


जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नयन जैैन ने बताया कि शनिवार से सभी जूनियर डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान वे ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी सहित किसी भी विभाग में सेवाएं नहीं देंगे। इसके साथ ही एमवाय अस्पताल के गेट पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान सभी सेवाएं चालू रहेंगी तथा सीनियर कन्सलटेंट मरीजों को देखेंगे।


रविवार को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (जी एम सी) में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर डॉ. बाला सरस्वती ने सुसाइड कर लिया था। इसके चलते तब से ही ळडब् में साथी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को प्रदेशव्यापी सपोर्ट मिल गया है। सभी वहां अरुणा कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि उन्हें के पद से हटाया जा चुका है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हमें तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार से भी जूनियर डॉक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं। अमृतसर मेडिकल कॉलेज में कैंडल मार्च निकाला गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE