BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 11:12 am
BIG REPORT : जिले का बानमोर और मामा केे यहां सिलाई सीखने गया सोनू मनीष, जब नहाने गये बांध पर तो हो गई ये बड़ी घटना, फिर दौड़े अधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर  

Share On:-

मुरैना। बानमोर से 4 किलोमीटर दूर कलींदे का पुरा बांध में नहाने गए दो युवक डूब गए। एसडीआरएफ की टीम ने वोट के सहारे चार घंटे तक मशक्कत की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने पर साढ़े सात बजे सर्चिंग बंद कर दी, अब शनिवार की सुबह फिर से सर्चिंग की जाएगी।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में सोनू जाटव निवासी बानमोर और उसके रिश्तेदार मनीष जाटव निवासी सिंग्नल बस्ती मुरैना तीन अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कलींदे के पुरा डेम पर गए थे। ये लोग नहा रहे थे, तभी वहां एक युवक जो पहले से डेम में नहा रहा था, वह डूबता दिखा तो मनीष जाटव व उसका एक साथी उसको बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए, उस युवक के साथ मनीष भी गहरे पानी में डूब गया। मनीष का एक साथी किसी तरह गहरे पानी से बाहर निकल आया। सूचना मिलते ही एसडीओपी बानमोर दीपाली चंदोरिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने मुरैना से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने वोट के सहारे करीब साढ़े सात बजे तक सर्चिंग की, अब सुबह फिर तलाशी की जाएगी।


बताया गया है कि मनीष (22) पुत्र गादीपाल जाटव निवासी सिग्नल बस्ती मुरैना, गूड़े वालों का पुरा बानमोर में अपने मामा रामलखन जाटव के यहां सिलाई सीखने के लिए गया था जो कि अपने ममेरे भाई सोनू पुत्र रामलखन जाटव, अजय पुत्र रामलखन जाटव तथा अन्य दो साथियों के साथ बानमोर से 4 किलोमीटर दूर कलींदे का पूरा बांध पर पिकनिक मनाने के लिए गए थे जहां पर नहाते समय पहले से मौजूद एक 20 वर्षीय युवक जो डूब रहा था उसे बचाने के चक्कर में मनीष डूब गया।


मनीष के बांध में डूबने की खबर मिलने पर परिवार की महिला व पुरुष मौके पर पहुंच गए। पुरुष तो उसकी तलाशी में जुट गए लेकिन महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। उनको अन्य महिलाएं ढाढस बंधा रही थी लेकिन परिवार के एक बेटे का जाने का गम उनको सता रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE