BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2023, 2:17 pm
KHABAR : मोरवन में कल उज्जैनी पर्व के साथ गांव भ्रमण पर निकलेंगे घास भेरुजी, बाजार पूर्ण रूप से रहेगा बंद, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। बारिश की लंबी खेंच से किसान अब आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंद्रदेवता को मनाने के लिए तरह-तरह के जनत किए जा रहे हैं ताकि प्रसन्न होकर क्षेत्र में इंद्रदेवता बारिश स्वरूप अपनी कृपा बरसाए। इसी सिलसिले में कल रविवार को मोरवन के ग्रामीण इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए  उज्जैनी मना रहे है। मोरवन के सभी व्यापारी दुकानदार अपने अपने व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद कर उज्जैनी पर्व मनाएंगे। ग्राम के सभी मंदिरों पर विद्वान पंडितो द्वारा   पाठ पूजा व हवन शांति का कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही सभी ग्रामवासी अपने अपने खेतों पर घरों से बाहर दाल बाटी चूरमे का भोजन बनाकर अपने कुल देवता इष्ट देवी देवताओं को भोग लगाकर अच्छी बारिश की कामना करेंगे व दोपहर 3 बजे ढोल नगाड़ों के साथ घास भेरुजी नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 
मान्यता है कि घास भेरुजी को नगर भ्रमण कराने से क्षेत्र  में जल्द ही अच्छी बारिश होती है। गांव में बारिश की लंबी खेंच से किसान परेशान हैं। आसपास के क्षेत्रों में खेती पूर्णतः बारिश पर निर्भर है। ऐसे में इंद्रदेवता की नाराजगी किसानों को भारी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में सोयाबीन व मक्का की फसल काफी अच्छी है लेकिन बारिश की लंबी खेच से फसल पर प्रभाव पड़ रहा है अगर अब बारिश नहीं हुई तो कही न कही फसलों को नुकसान जरुर है। गेहूं की बम्पर आवक होने से किसानों में काफी उत्साह का माहौल था। सोयाबीन की फसल में बारिश की लंबी खेंच किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE